फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली, ठप हुआ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक। बुधवार की आधी रात के बाद आई तेज आंधी ने जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई। आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ। आम की फसल को जिले में स्वार-बिलासपुर क्षेत्र में अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की आधी रात के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ने बदल ली। शहर से लेकर गांव तक में आधी रात के बाद आई तेज आंधी होर्डिंग-बैनर से लेकर कई पेड़ और खंभे तक अपने साथ उड़ा ले गई। आंधी के कारण आम के बागों में आम की फसल को भी नुकसान हुआ और अमिया टूटकर गिर गईं। रात करीब पौने दो बजे से चली तेज आंधी काफी देर तक बिजली की गरज के साथ जारी रही, कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। आंधी-बारिश के कारण गांव से लेकर शहर तक बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए और बिजली सप्लाई ठप हो गई। रामपुर शहर में भी रात से सुबह तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
ज्वालानगर में रात करीब दो बजे से लेकर सुबह सवा दस बजे तक बिजली गुल रही, इसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन, फिर गुल हो गई और दोपहर बाद तक बिजली गायब रही। बिजली न आने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप रही, जिससे सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ी। आंधी-बारिश के कारण मौसम में भी बदलाव हो गया और सुबह के वक्त मौसम में ठंडक का अहसास किया गया, हालांकि सुबह से ही मौसम साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन में गर्मी हो गई लेकिन, यह गर्मी पिछले साल मई माह की गर्मी से काफी कम रही।
विज्ञापन

मिलक में नगर और क्षेत्र में बीती रात आई आंधी-बारिश से बिजली गुल हो गई। इससे लोग अंधेरे में डूब गए। दोपहर होने पर बिजली की आपूर्ति चालू हो पाई। वहीं दूसरी ओर आंधी से आम के बागों को नुकसान पहुंचा जहां पर बागों में अमिया के ढेर लग गए। वहीं दूसरी ओर कई जगह पेड़ टूट कर गिए गए। मिलक-बिलासपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग का होर्डिंग टूट कर गिर पड़ा। जिसको कई घंटे बाद हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें