फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग में जलभराव होने से नहीं निकालेंगे ताजिया 

Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दुंदावाला के ग्रामीणों ने ताजिया निकलने वाले मार्ग पर पानी भरा होने के कारण प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ताजिया नहीं निकालने का निर्णय लिया है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ताजिया इमामबाड़े में ही रखकर मुहर्रम मनाने से अवगत कराया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगले सात तक मुहर्रम निकलने के मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग पर ताजिये प्रदर्शन करेंगे।       

गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला में ताजियेदारों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ताजिया निकलने वाले मार्ग पर भारी जलभराव हो जाने के कारण ताजिया निकालने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जहां ताजियेदारों की कमेटी ने सहमति जताते हुए मुहर्रम पर ताजिये न निकालने की सहमति जताते हुए एक राय होकर प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बाद में ताजियेदार एकत्र होकर तहसील पहुंचे। यहां तहसीलदार संजय सिंह को ज्ञापन सौंपाकर अवगत कराया कि गांव दुंदावाला के ताजिये हर वर्ष गांव बूढ़ी दढ़ियाल जाते हैं। इस समय ताजिए जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव  होने के कारण ताजिए निकलने ने जान-माल का नुकसान हो सकता है। वहीं प्रशासन द्वारा दूसरे मार्ग से ताजिए निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन ने मार्ग की मरम्मत नहीं कराई है।

ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले मुहर्रम तक मार्ग सही नहीं हुआ तो ग्रामीण मार्ग पर ताजिया रख मार्ग अवरुद्ध कर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसलिए इस बार ताजिये नहीं निकाल इमामबाड़े में ही ताजिए रखकर मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया है। ताजिए न निकलने से गांव में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ, जुल्फिकार, महबूब हसन, अख्तर अली, शमशाद अली, सलामत अली सहित ताजियेदार और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों  ने अन्य दूसरे मार्ग से ताजिया निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति    न देने के कारण ग्रामीण   पुराने रास्ते से ताजिया नहीं निकाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें