फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ था। सुबह से ही आसमान काले काले बादलों की घटा छाई रही। लिहाजा, दोपहर बारह बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तो तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे पड़ता रहा। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। ज्वालानगर के विकास नगर, कृष्णा विहार, सांई विहार, अशोक विहार, विष्णु विहार कालोनी, पीला तालाब, पुराना गंज समेत तमाम इलाकों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। इससे उन इलाकों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं, जहां कच्चे रास्ते हैं। लोगों को कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के सेनेट्री इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से पानी एक साथ नहीं निकल पाता है, लेकिन पानी ज्यादा देर तक नहीं रूक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें