फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर से बैरूआ और जटपुरा के ग्रामीण चिंतित

Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सैफनी के बैरूआ में नदी के बढ़े जलस्तर को देखते ग्रामीण। -अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के बैरूआ और जटपुरा में फिर से रामगंगा और रझेड़ा नदी फिर से उफान की ओर बढ़ने लगी है। नदियों में बढ़े जलस्तर को लेकर ग्रामीणों को मार्गों से लेकर घरों तक दिक्तत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीण फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने से चितिंत नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जटपुरा और बैरूआ, चन्द्रपुरा खुर्द में रामगंगा और रझेड़ा नदी का जलस्तर बढने पर लोगों को फिर से मार्गों और घरों को लेकर परेशान होते नजर आने लगे हैं।

बताया गया है कि पिछलें दिनों में रामगंगा और रझेड़ा नदी में बढ़े जलस्तर से जटपुरा और बैरूआ मार्ग पूरी तरह पानी से लबालब हो गया था, जिसके कारण बैरूआ में स्थित चन्द्रपुरा खुर्द संपर्क मार्ग पूर्ण रूप से नदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गांव के लोगों का आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं, क्षेत्र के किसानों को भी खेतों में खड़ी फसलों कों लेकर भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


जहां नदियों में तीन चार दिन पूर्व घटे जलस्तर से राहत भी मिलती नजर आई तो वहीं फिर से सोमवार को रामगंगा नदी और रझेड़ा नदी में बढ़े जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को नदी के पानी से जलमग्न मार्ग, खेतों खलिहानों में भरा नदी का पानी और घरों के आसपास जलस्तर जैसे फिर से बीते हालत दिखने शुरू हो गए। इससे ग्रामीण फिर से चिंति
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें