फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए अभी और इंतजार

Wed, 28 Mar 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्य डाकघर में प्रस्तावित पासपोर्ट केंद्र खुलने में अभी और समय लगेगा। कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है लेकिन, उच्चाधिकारियों ने केंद्र संचालन की तिथि तय नहीं की है। 

पासपोर्ट का क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में है। अब तक पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से लेकर तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने तक बरेली के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसको लेकर सरकार ने डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने शुरू किए थे। इसके तहत मुख्य डाकघर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलना है।
विज्ञापन


डाकघर में भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।  कुछ दिनों पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक उग्रसेन द्वारा निरीक्षण कर पासपोर्ट बनवाने का काम के लिए 27 मार्च से पासपोर्ट सेवा केंद्र का ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


लिहाजा रामपुर के लोगों को डाकघर में पासपोर्ट बनवाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। विभागीय अफसरों की मानें तो इस संबंध में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।   ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें