फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

Wed, 17 Apr 2019 11:39 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दीपदान महोत्सव में डीएम आंजनेय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट आन्जनेय कुमार सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी पक्षी बिहार में स्वीप कार्यक्रम के तहत दीपदान महोत्सव का अयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रशासनिक अधिकारियों सहित आमजन ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। 

जिलाधिकारी ने असंख्य दीपों से सुसज्जित रंगोली को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डायट के विद्यार्थियों एवं अन्य कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत उनकी सहभागिता प्रशंसनीय है तथा मुझे यह विश्वास है कि आगामी 23 अप्रैल को इन क्रार्यक्रमों के आयोजन से प्रेरित होकर आमजन अपने घरों से निकल कर मतदान स्थल पर पहुंचेंगे तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा एवं उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, निगरानी टीमें, सचल दल आदि की तैनाती की गई है। मतदाता अपने मताधिकार का बिना किसी दबाव के प्रयोग करें, जिससे सुनिश्चित कराने हेतु निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

दीपदान कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम भरत तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

वहीं, सीओ स्वार ओपी आर्य द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गांव  नरपतनगर एवं ग्राम बिजडा में ग्रामवासियों के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने संबंधी वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।  इस दौरान रविंद्र कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना स्वार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें