फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गाड़ी हटाने को कहने पर ग्रामीण को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम शहपुरा निवासी सूरजपाल ने बताया कि 23 अप्रैल को रात आठ बजे वह अपने खेत से बैलगाड़ी से गेहूं का भूसा लेकर आ रहा था। रास्ते में ग्राम निवासी आरिफ के घर के पास पहुंचा तो वह अपनी पिकअप से मिर्ची के बक्से उतार रहा था। जब सूरजपाल ने पिकअप को साइड करने को कहा तो आरिफ गाली-गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो आरिफ, मौसमी, जलीस, जमील, फखरुद्दीन आदि ने उसे बैलगाड़ी से उतारकर मारपीट की। उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी गाली-गलौज कर उसको पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें