फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। मिलक कोतवाली क्षेत्र में प्रधान पद के लिए चुनाव में वोट न देने को लेकर एक प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस दौरान ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी फूल सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पास में ही रहने वाले विद्याराम ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। तीन मई की रात को विद्याराम अपने साथियों के साथ उसके घर मे घुस आया और वोट न देने की बात कहते हुए मारपीट कर दी। इस बीच विरोध करने पर एक युवक ने फूल सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख सभी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद फूल सिंह ने परिजनों सहित कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में फूल सिंह की तहरीर के आधार पर विद्याराम, भास्कर आरेन्द्र, ओमेंद्र, दीनानाथ और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें