रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। लम्बी कूद में विजेता, ऊंची कूद में नैनसी प्रथम रहीं।
गुरुवार को हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं को क्रीड़ा के प्रति सचेत रहते हुए प्रतिभाग करते रहना चाहिए, जिससे खेलों के विषय में छात्राओं को जानकारी प्रदान होती है। आज के समय में खेलों में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं और हमारे देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं को सिलसिला शुरू हुआ। लम्बी कूद प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, काजल द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। त्रिकूद प्रतियोगिता में खुशबू, पूजा, रेखा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। हेमर थ्रो प्रतियोगिता में रूही पहले, पूजा दूसरे एवं रेखा तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि ऊंची कूद प्रतियोगिता में नैनसी प्रथम, विजेता द्वितीय एवं खुशबू व बबिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में अमरीन पहले, आरती दूसरे, मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में पूजा पहले, अमरीन रहमत दूसरे एवं आरती तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में पूजा पहले, मोनिका दूसरे एवं अमरीन तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. रजनी रानी अग्रवाल, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. सुनीता जायसवाल, डॉ. सबीहा परवीन, डॉ. अंकिता, डॉ. निशात बानो, डॉ. अनीता रानी कन्नौजिया, डॉ. सुनीता, डॉ. प्रीति लता सिंह, डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी, डॉ. मनोरमा चैहान आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।