रामपुर। बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में छापा मारकर 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
बुधवार को विद्युत प्रवर्तन दल और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से पहाड़ी गेट बिजलीघर के मोहल्ला बगीचा छोटे मियां, पत्थरों का थम एवं मस्जिद आले खां क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 घरों में बिजली चोरी के मामले पाए गए। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा-135 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। टीम में विजिलेंस निरीक्षक राजीव शर्मा, एसडीओ विनय कुमार, जेई पहाड़ी गेट लोकेश कुमार समेत कर्मचारी मौजूद थे। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद