फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विजिलेंस टीम और ग्रामीणों में मारपीट, महिलाओं ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। ग्राम खेड़ा खुशहालपुर में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस की टीम की किसानों से नोकझोंक और मारपीट हो गई। महिलाओं ने बिजली कर्मियों पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। माैके पर पहुंची पुलिस भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित कई किसानों को उठाकर कोतवाली ले गई। मामले में विजिलेंस टीम ने 13 नामजद तथा 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष बड़ी संख्या में किसानों को लेकर कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाकियू जिलाध्यक्ष कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों के कोतवाली में धरने पर बैठते ही पुलिस और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम विकास कुमार वर्मा तथा सीओ कीर्ति निधि आनंद भी कोतवाली पहुंच गए। बाद में पुलिस ने पकड़े गए पांचों किसानों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम की मेन लाइन बीते एक माह से टूटी हुई है। जिसपर लाइन मैन द्वारा ट्यूबवेल की लाइन से ग्राम की लाइट चालू कर दी थी। आरोप है कि लाइन को अवैध बताते हुए विजिलेंस की टीम ने छापा मारा और किसानों से 20-20 हजार रुपये देने की मांग की।
मना करने पर घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और मोबाइल समेत पैसे अपने साथ ले गए। ग्राम निवासी दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस टीम ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं, पुलिस ने प्रवर्तन दल निरीक्षक छेदालाल दिवाकर की तहरीर पर ग्राम के 13 नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस पर किसान और ज्यादा भड़क गए तथा किसानों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग करने लगे।
विज्ञापन



चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, तब माने किसान
करीब चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम और सीओ कीर्ति निधि आनंद के साथ प्रदेश सचिव हसीब अहमद और जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल ने बातचीत की। अफसरों ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर उसमें गलत लोगों के नाम हटाए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने भी बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर की जांच कर आरोपी कर्मियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने का भी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया। भाकियू ने कहा कि यदि एक माह में कार्रवाई नहीं होती है तो किसान डीएम का कार्यालय घेरकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ धरना शाम चार बजे के बाद खत्म हुआ।


ग्राम खुशहालपुर में विजिलेंस की टीम और किसानों की नोकझोंक में विजिलेंस की टीम की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। किसानों की तहरीर की जांच होगी फिर कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के कर्मियों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी से वार्ता करे रहे हैं। - विकास कुमार वर्मा, एसडीएम, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें