फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में एनएच-पांच से सतलुज नदी किनारे गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम हुआ हादसा, एनडीआरएफ ने घटनास्थल से बाहर निकाला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के इंदिरा मार्केट के पास सोमवार देर शाम एक व्यक्ति एनएच-पांच से सतलुज नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, पुलिस को सोमवार देर शाम सात बजे फोन से सूचना मिली कि एक व्यक्ति इंदिरा मार्केट के पास सफेद ढांक एनएच-पांच से सतलुज नदी किनारे गिर गया है। ढांक की ढलान सीधी होने के कारण व्यक्ति का रातभर पता नहीं चल पाया और न ही यहां नीचे उतरना संभव हो पाया। उस व्यक्ति का फोन ढांक में फंसा था। रेस्क्यू करने के लिए अग्निशमन दल को भी सूचित किया गया। मौके पर अग्निशमन दल पहुंचा, लेकिन सीधी ढलान होने के कारण उनका भी नीचे उतर पाना संभव न हो पाया। ढांक में फंसे मोबाइल को निकाला गया, जिससे व्यक्ति की पहचान बिहार के जिला सहरस, गांव व डाकघर उठसेरा, सल्युसा, तहसील उठसेरा निवासी 35 वर्षीय जोगिंद्र पासवान, पुत्र जगदीश पासवान के रूप में हुई। यह व्यक्ति रामपुर में मनोहर ठेकेदार के पास रह रहा था। एनडीआरएफ यूनिट कोटला (ज्यूरी) की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया और टीम ने नीचे उतरकर सतलुज नदी के किनारे से जोगिंद्र पासवान का शव बरामद किया। उसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव को घटनास्थल से बाहर निकालकर एनएच-पांच पर पहुंचाया। यहां मृतक जोगिंद्र पासवान के शव की शिनाख्त उसके अन्य साथियों ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि एनएच-पांच से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें