फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगर पालिका कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Thu, 29 Oct 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका के एक कर्मचारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किस काम के बदले कर्मचारी रुपये ले रहा है। वीडियो की सत्यता की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पालिकाध्यक्ष सना मामून का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शहर में सफाई, पेयजल, निर्माण कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालती है। ऐसे में पालिका के किसी कर्मचारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो के बाद लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी की भूमिका की जांच की जा सकती है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद से ही यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की नजर अब नगर पालिका प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सना मामून ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा, उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें