फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विहिप कार्यकर्ताओं ने मीट की तलाश में खंगाले ढाबे, हाथापाई

Tue, 22 Jul 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात सावन माह ग्राहकों को परोसने की शिकायत पर हाईवे किनारे ढाबे खंगाले। एक ढाबा संचालक पर कार्यकर्ताओं ने हाथापाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर मंत्री प्रदीप गंगवार के अनुसार रविवार की रात कार्यकर्ताओं ने रामपुर रोड, नैनीताल हाईवे किनारे ढाबों पर मीट परासने की शिकायत पर चेकिंग अभियान चलाया। नैनीताल हाईवे पर एक कॉलेज के सामने बने ढाबे पर उन्होंने मीट पकड़ लिया।
वीडियो बनाने को लेकर ढाबा संचालक व कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होने लगा। इस दाैरान ढाबे पर राहगीर एकत्र हो गए। आरोप है कि ढाबा स्वामी ने अपने साथियों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की और दौड़ा दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने ढाबा संचालक को चेतावनी देते हुए मामला शांत कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन सावन माह में हाईवे किनारे ढाबों पर मीट की बिक्री करवा रहा है।
विज्ञापन

सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह शासन के आदेशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं और चेकिंग अभियान चलाकर ढाबा संचालकों को चेतावनी भी दे रहे हैं। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें