फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल की बाइक रैली में उमड़ी भीड़,श्रीराम का जयघोष गूंजा

विज्ञापन
मिलक में श्रीराम मंदिर निर्माण संग्रह अभियान को लेकर निकलती विशाल जनजागरूकता बाइक रैली। - फोटो : MILAK
विज्ञापन
मिलक। विहिप और बजरंग दल के श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान की जनजागरुकता बाइक रैली में भीड़ जुटी। इस दौरान श्रीराम का जयघोष गूंजा।
विज्ञापन

नगर के श्रीरामलीला ग्राउंड में हिंदू संगठनों की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान प्रारंभ किया गया। जिसको लेकर जनजागरूकता बाइक रैली में भीड़ जुटी। जनगारूकता बाइक रैली रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर पटवाई रोड से होते हुए होली चौक पहुंची। जहां से नवदिया मोड़ से होते हुए हाईवे पर पहुंची। जहां से बिलासपुर रोड होकर दोबारा हाईवे पर होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से रामलीला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में श्रीराम का जयघोष गूंजा। रैली में शामिल बाइक सवार केसरिया पताकाएं लहरा रही थीं और बाइक रैली जिधर घूमी, वहां पर केसरिया एवं भगवा रंग में लोग डूब गए। रैली का कई जगह फूलों से स्वागत हुआ। इस दौरान श्रीराम का जयघोष गूंजा। हाईवे पर रैली के समय वाहनों के पहिए थम गए। रैली में विभाग कार्यवाह योगेंद्र कुमार, विभाग बौद्धिक प्रमुख दयालुशरण शर्मा, जिला प्रचारक अतुल कुमार, खंड संघ चालक आनंद कुमार, नगर संघ चालक योगेश कुमार, प्रांत सह संयोजक (बजरंग दल) शशांक यादव, रवि शर्मा जिला संयोजक, मुकेश पटेल (गौ रक्षा प्रमुख), प्रिंस गुप्ता, अमृत गौड़, प्रमोद कुमार, उपेंद्र, महिमा शंकर पांडेय, गौरव भटनागर, संजू गुप्ता, सौरभ शर्मा, शुभम सक्सेना, मनोज पांडेय, ऋषि पांडेय, अपार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें