फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: त्योहारी सीजन में व्यस्त बाजारों में नहीं दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर के व्यस्त बाजारों में तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को काबू करने के लिए महिला पुलिस बल के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार नजदीक है। 21 अक्तूबर को होने वाली दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। शहर के त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यस्त बाजारों में चार पहिया व तीन पहिया वाहनों की इंट्री बंद रखने का फैसला लिया है।
प्लान के अनुसार शहर के मिस्टनगंज, बाजार नसरुल्ला खां, सर्राफा बाजार, टीपू सुल्तान मार्केट के साथ ही सिविल लाइंस और ज्वाला नगर में त्योहारी सीजन पर जोरदार भीड़ रहती है। इन स्थानों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर चार व तीन पहिया वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को प्लान को सख्ती लागू से करने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था धनतेरस से लेकर दिवाली तक लागू रहेगी। इसके अलावा यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस के अतिरिक्त पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।

इन बाजारों में नहीं होगा प्रवेश
मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्ला खां, सर्राफा बाजार, राजद्वारा, गुरुद्वारा रोड, ज्वाला नगर।


सार्वजनिक स्थानों पर भी तैनात रहेगी पुलिस

दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। एसपी ने शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। सभी थानाध्यक्षों के साथ ही सीओ को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज के साथ ही होटलों की चेकिंग करने के भी आदेश दिए हैं।
-
दिवाली को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है। इसका कड़ाई से लागू किया जाएगा। कोशिश यह रहेगी कि त्योहारी सीजन में जाम न लगने पाए।
-नवनीत कुमार, यातायात प्रभारी



त्योहार को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू
रामपुर। दिवाली व छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों को लेकर जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह निषेधाज्ञा 30 नवंबर तक लागू रहेगी। एडीएम ने सभी अधिकारियों को निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें