फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: एलपीजी रीफिलिंग करते समय वैन में लगी आग, सात लोग झुलसे

Wed, 27 Mar 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक में एलपीजी गैस रीफिलिंग करते समय मारुति वैन में आग लग गई। जिससे वैन में सवार तीन बच्चों समेत सात लोग झुलस गए। लोगों को बमुश्किल वैन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आग से वैन पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन


आग से झुलसे भट्ठा मजदूरों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे डीएम जोगिंदर सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मिलक क्षेत्र के ग्राम क्योरार निवासी सूरज उसके भाई रामकिशोर एवं उनके भांजे, भांजी व बहन अपने गांव से मुरादाबाद स्थित बिलारी के एक भट्ठे पर मंगलवार को मारुति वैन से काम जा रहे थे।

ग्राम क्योरार से निकालने के बाद मिलक बाईपास स्थित रौरा कलां पर गाड़ी ड्राइवर ने कहा कि वह गाड़ी में एलपीजी गैस डलवा ले, उसके बाद चलेगा। दोपहर करीब तीन बजे रौरा कलां बाईपास पर एक मकान के समीप ड्राइवर गाड़ी में गैस डलवाने लगा।
विज्ञापन


गैस भरने के दौरान अचानक पाइप लीक हो गया और गाड़ी में आग लग गई। कुछ लोग गाड़ी के बाहर उतर गए थे लेकिन कुछ लोग गाड़ी के अंदर बैठे रह गए। जिस कारण गाड़ी के अंदर बैठे हुए लोग बुरी तरह झुलस गए।

हादसे में तीन मासूम सहित सात व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका हुआ और गाड़ी के शीशे तक टूट गए। घायलों की चीख प्रकार सुनकर आए ग्रामीणों ने आग का गोला बनी कार का दरवाजा खोलकर सभी झुलसे लोगों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को बुलवाया। जिसके बाद धूं-धूं कर जल रही कार की आग बुझाई गई। झुलसा हुए लोगों में तीन मासूम बच्चे जिनकी चीख-पुकार सुनने के बाद मौके पर खड़े इन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक स्वास्थ्य लेने तत्काल प्रभाव से सभी स्टाफ को लेकर सभी गंभीर मरीजों को एडमिट कराकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राह पर कर दिया।

वहीं पीड़ितों ने बताया कि वह जनपद मुरादाबाद में एक भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। होली की छुट्टियों में अपने घर आए हुए थे और आज सभी लोग अपने काम पर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में दंपती सहित उसकी दो वर्ष की बेटी भी झुलसे हैं, सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

एलपीजी की गाड़ियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, ऐसे में चंद रुपयों के लालच में लोगों की जान को जोखिम में डाला गया है। अवैध रूप से संचालित गाड़ी में एलपीजी गैस भरवाते समय आग लग गई। जबकि गाड़ी में सवारी बैठी थीं ऐसे में सवारियों को गाड़ी में बैठाना खतरे से खाली नहीं था।

सीएनजी पंप पर गैस डलवाते समय बाहर उतर जाने के निर्देश दिए गए हैं। परंतु आज की घटना में ड्राइवर ने सभी नियम और कायदा को ताक पर रखकर गाड़ी में सिलेंडर द्वारा एलपीजी गैस करवाई गई। गाड़ी के सभी टायर, स्टेरिंग वायरिंग सब जलकर राख हो गई।

डीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना

मिलक के ग्राम रौंरा कला में गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग में झुलसे लोगों का डीएम जोगिंदर सिंह ने हाल जाना। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्होंने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह और सीएमएस डॉ. एच के मित्रा को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

वहीं डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामपुर द्वारा वाहन चालक व एलपीजी भरने वाले के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कोतवाली मिलक में तहरीर दी है।

रामकिशोर व पत्नी पूनम, दो वर्षीय पुत्री साक्षी, 24 वर्षीय बेटा सूरज, जिला उधम सिंह नगर स्थित रुद्रपुर के डिबडिबा निवासी बहन चंदा देवी, सात वर्षीय भांजे गौरव और तीन वर्षीय भांजी पलक झुलस गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें