फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वीणावादिनी की पूजा अर्चना कर किया ऋतुराज वसंत का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मां सस्वती की पूजा अर्चना भी की गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मंदिरों और स्कूल-कालेजों में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर यज्ञ किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही वसंत पंचमी पर्व की धूम शुुरु हो गई थी। लोगों ने स्नान आदि कर पीले वस्त्र धारण कर विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए। पीले मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया। पीले मिष्ठान भी लोगों ने वितरित किए। कोसी मार्ग स्थित सनातन धर्म गौशाला में मां सरस्वती पूजन हुआ और मीठे चावलों को भोग लगाया गया। इसके बाद गोशाला में गायों को गुड़ और चने खिलाए गए।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा श्री महा शक्ति दुर्गा मंदिर पुरानागंज में पंडित अतुल शर्मा के निर्देशन में हवन कराया। सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने व्यापारी समाज व आम जनता को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। व्यापारी समाज की अर्थव्यवस्था संभालने और आम जनता के लिए हवन पूर्ण कराकर सुख समृद्धि के लिए कामना की।अरविंद गुप्ता, पंकज अग्रवाल, महफूज हुसैन, नजमी खान, शाहिद अली, लालमन सैनी, हरिओम सैनी, राहुल सैनी, प्रवीण गुज्जर, अशोक सैनी, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चाह सेतियान स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने मां सरस्वती का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की। भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। आरती कर पीले चावल,मेवा, फल और मिष्ठान का भोग लगाया। गोमती देवी मिश्रा, चारू गुप्ता, मीना,तनु,परी, रश्मि, प्रीति कपूर, मंजू कपूर, मीना, मृदुला, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें