फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: उत्तराखंड की गत्ता फैक्टरी के मजदूर की सीने में गोली मारकर हत्या, दो माह बाद होनी थी शादी, मोबाइल गायब

Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)

सार

मसवासी इलाके में श्रमिक जानीपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी दो माह बाद शादी होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद जानीपाल का मोबाइल मौके से गायब है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
रामपुर में जान गंवाने वाला जानीपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसवासी क्षेत्र के गांव करीमपुर के जंगल में गत्ता फैक्टरी के मजदूर जानीपाल (26) की शनिवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मजदूर का शव गांव से दौ मीटर दूर गन्ने के खेत से रविवार को बरामद हुआ। सीने के अलावा उसकी पीठ में भी गोली का निशान है। जानीपाल की दो माह बाद शादी होनी थी, वह शनिवार को छुट्टी पर गांव आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के मसवासी चौकी के तहत करीमपुर गांव में होरीलाल पाल का परिवार मूल रूप से जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के खरक गांव रहने वाला है। लगभग दो वर्ष से वह करीमपुर गांव में आकर रहने लगा।

होरीलाल पाल का 26 वर्षीय बेटा उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक गत्ता फैक्टरी में मजदूरी करता था। लोगों ने बताया कि वह शनिवार को छुट्टी पर था, इस कारण वह फैक्टरी नहीं गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम वह गांव में टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद वह रात भर गायब रहा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। आसपास लोगों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। रविवार सुबह मजदूर राणा फार्म पर गन्ना छीलने गए थे। वह गन्ना छिलाई करते खेत में भीतर पहुंचे तो वहां रक्त रंजित शव देखकर सन्न रह गए।

शव मिलने की सूचना गांव में पहुंची तो तमाम ग्रामीण संग होरीलाल और उसके बेटे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त जानीपाल के तौर पर की। उसके सीने और पीठ पर गोली लगने के निशान पाए गए। इससे साफ हो गया कि जानीपाल की हत्या सीने में गोली मारकर की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव और सीओ स्वार संगम कुमार भी पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होरीलाल पाल के चार बेटे थे जिसमें सबसे बड़े बेटे की लगभग दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

जानीपाल दूसरे नंबर का था। उससे छोटे दो और भाई हैं। मां गीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। अभी उसके किसी भी बेटे की शादी नहीं हुई है। पिता भेड़-बकरी पालन करके परिवार चला रहा था। बेटा जानीपाल गत्ता फैक्टरी में मजदूरी करके परिवार के पालन में हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिवार में आर्थिक संकट बढ़ने की आशंका हो गई है।

होरीलाल पाल ने बताया कि शनिवार की रात उसका बेटो गांव में टहलने की बात कहकर घर से निकला था। आशंका है कि उसके मोबाइल पर कोई कॉल आई थी। देर रात तक भी जब नहीं लौटा तब उसके मोबाइल पर कॉलिंग की गई लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। न तो मोबाइल घर में था और न ही घटना स्थल पर मिला। पुलिस का कहना है कि घटना का पर्दाफाश शीघ्र होगा।

होरी लाल के बड़े बेटे की हो चुकी है बीमारी से मौत

क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी होरीलाल पाल के बेटे जानीपाल की दो माह बाद शादी होने वाली थी। पिता ने रोते हुए बताया कि उसके बड़े बेटे की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी अब जानीपाल की हत्या कर दी गई।जबकि उसकी दो माह बाद शादी होना तय थी। इस तरह मां-बाप और दो छोटे भाई जानीपाल की शादी की खुशियां देखने से महरूम हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें