शाहबाद। शादी के दो महीने के भीतर ही पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं देवर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी बेटी की शादी कस्बे के ही फिरासत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बीती 21 जनवरी 2024 को की थी। शादी में पांच तोले सोने के जेवरात, बाइक और दो लाख रुपये नगद दिए थे। लेकिन दिए गए दहेज से पति समेत ससुराल के कोई भी व्यक्ति खुश नहीं था। शादी के बाद से ही दहेज में एक सेंट्रो कार और दस लाख की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर शादी के बाद से ही विवाहिता को यातनांए देना शुरू कर दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़खानी भी की है। बीती 12 मार्च को भी विवाहिता के साथ पति समेत सभी ससुरालयों ने दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग को लेकर मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति फिरासत, अयान, रियासत खान, अंजुम, जकी खान और अहमद रफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही तेवर अयान पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है।