फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में ऑटो चालकों का हर सप्ताह होगा टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में चलने वाले ऑटो चालकों की सप्ताह में एक दिन कोरोना जांच होगी। इस संबंध में एसडीएम रामपुर ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऑटो चालक भी अपनी जिम्मेवारी समझें और संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि इस दिन 20 से 25 चालकों के कोविड सैंपल लिए जाएंगे। उपमंडलाधिकारी रामपुर सरेंद्र मोहन ने ऑटो यूनियन रामपुर के साथ एक विशेष बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने यूनियन को कोविड-19 कोरोना महामारी को लेकर जारी सभी निर्देशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। ऑटो चालकों को मास्क पहनना अनिवार्य करने, यात्रियों के लिए ऑटो में सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने, चालक और सवारियों के बीच ऑटो में प्लास्टिक शीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यूनियन को ट्रैफिक नियमों का भी सख्ती से पालना करने को भी कहा। पीजी कॉलेज और खोपड़ी जाने वाली सवारियों को भी ऑटो में बैठाने, ओवर चार्ज नहीं करने और शहर में यू-टर्न न करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऑटो में यात्रा करने वाले यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि विकराल रूप धारण कर चुकी कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण से खुद और दूसरों का बचाव सुनिश्चित करें और सभी जिम्मेवारी समझते हुए कोविड नियमों की अनुपालना करें।
विज्ञापन

शहर में चलते हैं 200 ऑटो, हजारों लोग करते हैं आवाजाही
रामपुर शहर के ऑटो लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुख्य जरिया है। शहर में करीब 200 ऑटो चलते हैं, जिसमें हर रोज हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में ऑटो चालकों के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाना अनिवार्य है, ताकि शहर में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शहर में ऑटो रामपुर पुराना बस स्टेंड से खनेरी अस्पताल, पुरा बस स्टेंड से नोगली-डकोलढ इसके अलावा ब्र्रौ, चाटी, जगातखाना के रूट पर पर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें