फैजान के पिता नगर पंचायत अध्यक्ष संग पहुंचे अहमदाबाद
आतंकी गतिविधियों के आरोप में अहमदाबाद एटीएस की ओर से गिरफ्तार किए गए नरपतनगर निवासी फैजान से पूछताछ जारी है। उसके पिता शकील अहमद बेटे से मिलने और पैरवी के लिए अहमदाबाद पहुंचे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली भी गए हैं। नरपतनगर निवासी शकील अहमद का बेटा फैजान बीते आठ साल से अहमदाबाद के नवसारी में कोट-पैंट की सिलाई के कारखाने में काम करता है।
टीम ने फैजान के घर पहुंचकर उसके परिवार के सदस्यों से बात की। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई। बुधवार को भी स्थानीय पुलिस ने उसके पिता से बाचतीत की लेकिन कोई पुख्ता जानकारी अथवा सुराग हाथ नहीं लग सका। उधर, फैजान पकड़े जाने के बाद रविवार से रिमांड पर है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।
परिवार पर आर्थिक तंगी
इधर, उसके पिता आर्थिक तंगी के कारण लगभग चार दिन तक बेटे से मिलने के लिए अहमदाबाद नहीं जा सके। बुधवार की रात वह नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। बताते हैं कि बुधवार को फैजान की अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद ही शकील अहमद बृहस्पतिवार को अहमदाबाद पहुंच गए।