फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police : रामपुर में सादी वर्दी में पहुंचे सिपाहियों को बच्चा चोर समझकर मारपीट, पुलिस का इनकार

Fri, 16 Sep 2022 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैफनी ( रामपुर)

सार

UP Police : सैफनी क्षेत्र के एक गांव में सादी वर्दी में खेत में बैठे सिपाहियों को लोगों ने बच्चा चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि लोगों को जब पता चला कि वो सिपाही हैं तो उनको छोड़ दिया। पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी क्षेत्र के एक गांव में सादी वर्दी में खेत में बैठे सिपाहियों को लोगों ने बच्चा चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि लोगों को जब पता चला कि वो सिपाही हैं तो उनको छोड़ दिया। पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बैरुआ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक अपने घर के सामने खेतों में पशु चरा रहा था। उसने तीन लोगों को खेत में बैठे देखा। यह देखकर वह घबरा गया और उसने बच्चा का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और सादी वर्दी में गए सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही लोगों को पता लगा कि वह थाने के सिपाही हैं तो वो पीछे हट गए। 

सूचना पाकर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस अपने साथ दो युवकों को थाने ले आई और उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने मारपीट होने की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह बैरुआ गांव में गौकशी की सूचना पर तीन सिपाही आरोपियों की धरपकड़ के लिए गए थे। जिस आरोपी को पकड़ना था वह भी हाथ से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें