फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकडाउन से दिन भर गुल रही नगर समेत दो गांवों की आपूर्ति

सार

बृहस्पतिवार की सुबह टांडा क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते सीकमपुर गांव के जंगल में 33 हजार हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से स्वार समेत क्षेत्र के लगभग दो सौ गांवों की बिजली दिनभर गुल रही।बिजली आपूर्ति न आने से हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार। बृहस्पतिवार की सुबह टांडा क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते सीकमपुर गांव के जंगल में 33 हजार हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से स्वार समेत क्षेत्र के लगभग दो सौ गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। बिजली आपूर्ति न आने से हजारों लोग परेशान रहे। पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह टांडा क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के चलते रही टांडा से स्वार आ रही हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन में सीकमपुर गांव के जंगल में फॉल्ट हो गया। इससे सुबह साढे़ बजे से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से ही बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। बिजली गुल होने से उससे जुडे़ उद्योग धंधे भी प्रभावित रहे। रुक-रुक हो रही बारिश के चलते
फॉल्ट खोजने में भी देरी हुई। नतीजतन ब्रेकडाउन ठीक होना तो दूर फॉल्ट को भी तलाश भी नहीं किया जा सका। सुबह से गई बिजली आपूर्ति देर रात तक न आने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के रसूलपुर, फरीदपुर, सोनकपुर, हरदासपुर कोठरा, इमरतपुर, शिवपुरी, बथुआखेड़ा, असालतपुर, रजानगर, बिजड़ा, अब्बासनगर, कोयली, हमीरपुर, मिलकताज खां, पठानों वाला, मीरापुर, रतनपुरा, मिलकदुंदी, पुस्वाड़ा, नूरपुर, फाजलपुरा, गोविंदपुरा, भगवंत नगर, रायपुर, चुन्नावाला, गद्दीनगली, धनौरी, धनौरा, मुकरमपुर, मधुपुरा, मधुपुरी समेत आसपास के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें