फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनाव ड्यूटी पर प्रतापगढ़ गए रामपुर जिले के सिपाही की हालत बिगड़ी, इलाहाबाद में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 20 May 2024 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)।

सार

रामपुर जिले में तैनात सिपाही की प्रतापगढ़ में तबीयत बिगड़ गई। वह लोकसभा चुनाव करवाने के लिए ड्यूटी पर गए थे। आनन-फानन उन्हें इलाहाबाद रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कांस्टेबल विकेश कुमार अमरोहा के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में जान गंवाने वाला कांस्टेबल विकेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर गए रामपुर जिले में तैनात सिपाही की प्रतापगढ़ में मौत हो गई। मूलरूप से अमरोहा के मझौला खुर्द निवासी विकेश कुमार की तैनाती वर्तमान में शाहबाद कोतवाली में थी। दस मई को लोकसभा के चुनाव ड्यूटी में विकेश की प्रतापगढ़ के लिए रवानगी हुई।

विज्ञापन


रविवार देर रात को ड्यूटी के दौरान बुखार के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनके साथ मौजूद लोग उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने के कारण इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।

इलाहाबाद अस्पताल में पहुंचते ही सिपाही विकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। देर रात शाहबाद कोतवाल ओंमकार सिंह ने परिजनों को सूचना दी। देर रात में ही शाहबाद से एक टीम बनाकर इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई इलाहाबाद में होगी। सिपाही की मौत से विभाग में शोक है। सिपाही अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें