फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुबह हेड कांस्टेबल ने युद्ध लड़ने की जताई इच्छा, शाम को तबादला, रामपुर का यह रोचक मामला

Sat, 10 May 2025 12:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच रामपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने सीमा पर जाकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर डीजीपी को पत्र लिखकर युद्ध में शामिल होने की अनुमति मांगी है।  वीडियो वायरल होने के बाद उनका तबादला खीरी कर दिया गया
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल चमन सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे   के बीच रामपुर पुलिस के एक जवान ने सीमा पर जाकर देश के लिए लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात इस जवान ने डीजीपी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल का तबादला खीरी कर दिया गया है। इस वक्त भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में रामपुर पुलिस के एक जवान ने युद्ध में भेजने की अनुमति मांगी है। उसने वीडियो जारी करते हुए डीजीपी को भी पत्र लिखा है। यह हेड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात है। हेड कांस्टेबल चमन सिंह इस वक्त पूरे जोश में है। उनका  एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। उन्होंने वीडियो में कहा कि युद्ध में वह भी देश की सेवा के लिए उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।

वह अपनी इच्छा से युद्ध में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाया है, वह बहुत अच्छा कदम है। पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे 26 लोगों को मारा है। उसके लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत भी कार्रवाई करें। एयर स्ट्राइक सही समय पर की गई है। उन्होंने कहा कि युद्ध में भाग लेने को तैयार है।
विज्ञापन


हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखक कहा कि  वह भारत और पाकिस्तान के युद्ध में अपनी स्वेच्छा से योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने लिखते हुए कहा कि वह एसएलआर,इंसास और एके-47 चलाने में सक्षम है। इस कारण उनको अनुमति प्रदान की जाए।

वीडियो वायरल होने के बाद इस हेड कांस्टेबल का तबादला भी कर दिया गया है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हेड कांस्टेबल के तबादले की प्रक्रिया पहले ही चल रही थी। तबादला आदेश आज ही आया है। उनको अब रिलीव किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें