फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट में पेचकस घोंपकर ई रिक्शा चालक की दिनदहाड़े हत्या, रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर दोनों में हुआ विवाद

Thu, 31 Jul 2025 01:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे के पेट में पेचकस घोंप दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रामपुर में ई रिक्शा चालक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर दो ई रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक ने दूसरे चालक सलीम (60)  के पेट में पेचकस घोंप दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस हमलावर ई रिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है। हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मैगजीन मोहल्ले में सुबह करीब दस बजे की है।

गंज थाना क्षेत्र के घेर चंदन खां निवासी सलीम (60) मैगजीन मोहल्ले में सवारियां लेकर पहुंचा था। बताते हैं कि यहां से सवारियां उतारने के बाद वह दूसरी जगह की सवारियां भरने लगा। इस दौरान उसका विवाद पास में ही खड़े ई रिक्शा चालक से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद सलीम पर दूसरे चालक ने पेचकस से हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पेचकस के हमले से घायल सलीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सवारियां बैठाने को लेकर दूसरे ई रिक्शा चालक से विवाद हुआ था।

इसी विवाद में सलीम पर पेचकस से हमला कर दिया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हमलावर ई रिक्शा चालक की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दो रिक्शा चालकों के बीच कुछ विवाद को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें