मुरादाबाद आरटीओ राजेश सिंह की तहरीर पर सरकारी वाहनों की आरक्षित यूपी-22 बीजी सीरीज निजी वाहनों को जारी करने के मामले में रामपुर के एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, डीबीए रामपुर रामेश्वरनाथ द्विवेदी और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ। अब इस सिरीज के वाहनों मालिकों को दूसरे नंबर आवंटित किए जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित यूपी 22 बीजी सीरीज के नंबर निजी वाहन स्वामियों को देने के मामले में आरटीओ मुरादाबाद राजेश सिंह ने रविवार रात सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
एफआईआर में एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, डीबीए रामपुर रामेश्वर नाथ द्विवेदी को नामजद किया है। एक अज्ञात भी शामिल है। आरटीओ मुरादाबाद ने बताया कि परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने उन्हें नोडल अधिकारी बनाया है।
सोमवार को मुख्यालय रामपुर में नए एआरटीओ की तैनाती करेगा। नए नंबर, आरसी, नंबर प्लेट आदि प्रक्रिया में जो खर्च आएगा, उसकी रिपोर्ट भी तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय इस खर्चे की वसूली इन अधिकारियों व कर्मचारियों से करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार से एआरटीओ कार्यालय रामपुर में इन वाहन स्वामियों को नया नंबर जारी करने के लिए एक नया काउंटर खोला जाएगा। वाहन स्वामियों को नंबर प्लेट और वाहन की आरसी, आधारकार्ड लेकर कार्यालय आना होगा।
यहां से उन्हें नई सीरीज के नंबर जारी होंगे। नोडल अधिकारी आरटीओ मुरादाबाद राजेश सिंह ने बताया कि पूरी सीरीज बदली जाएगी, वाहन स्वामियों को वाहन नंबर के अंतिम चार अंक वहीं दिए जाएंगे जो पूर्व में आवंटित हैं। पुरानी आरसी जब्त कर नई आरसी नई सीरीज के साथ जारी की जाएगी।
आरटीओ मुरादाबाद राजेश सिह की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, डीबीए रामपुर रामेश्वरनाथ द्विवेदी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। & विद्यासागर मिश्र, एसपी रामपुर