फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपाल बोले- मोदी-योगी तक संदेश पहुंचाने के लिए डाकिए की जरुरत, रामपुर में सिर्फ एक परिवार का विकास हुआ

Fri, 25 Nov 2022 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि रामपुर विकास के लिहाज से क्यों पिछडा हुआ है, क्या रामपुर के लोगों ने कभी इस बात की चिंता की।
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक रामपुर के विकास के लिए संदेश पहुंचाने के लिए एक डाकिए की आवश्यकता है। लिहाजा, रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत होना जरूरी है। जिसके बाद रामपुर में विकास की नई-नई योजनाएं लाई जाएंगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि रामपुर विकास के लिहाज से क्यों पिछडा हुआ है, क्या रामपुर के लोगों ने कभी इस बात की चिंता की। इसका एक ही कारण है कि रामपुर में सिर्फ एक ही परिवार का विकास हुआ है। रामपुर के लोगों को सोचना होगा कि कौन रामपुर का सही विकास कर सकता है और विकास के लिए यदि कोई जाना जाता है, तो सिर्फ भाजपा सरकार। यह सिर्फ कहने के लिए नहीं, बल्कि सरकार ने ऐसा करके दिखाया है। 

आज जरूरत है कि रामपुर के प्रत्येक धर्म और समाज के लोग भेदभाव को छोडकर एक साथ आएं। यह नजर भी आ रहा है। रामपुर में पहली बार भाजपा को हर समाज और धर्म का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। लेकिन, यह समर्थन वोट में तब्दील कराने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। यदि हमारे कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को घरों से निकाल दिया, तो भाजपा की रामपुर में ऐतिहासिक जीत होगी। जिसके बाद रामपुर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर मोहन कुमार लोधी, सोनू लोधी, शकुंतला लोधी, छत्रपाल, बाबूराम, संजीव कुमार सक्सेना, नेमचंद्र वर्मा, प्रेमपाल सिंह, रंजीत, महेंद्र लोधी, हरस्वरूप, हसीन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें