पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को ज्यूरी के कयाओं में अश्वनी कुमार की डेली नीड्स की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत कयाओं गांव में दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार को लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को ज्यूरी के कयाओं में अश्वनी कुमार की डेली नीड्स की दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गानवी पुलिस चौकी से टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायत ने बताया कि दुकान में आग लगी है। मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।