केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सऊदी अरब की सरकार हज यात्रा को लेकर जो भी फैसला करेगी भारत सरकार उसके साथ है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हमने हज यात्रियों के आवेदन भी ले लिए हैं और इसकी प्रक्रिया जारी है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस साल की हज यात्रा सऊदी अरब सरकार द्वारा लिए जाने वाले फैसले पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की सरकार हज यात्रा को लेकर जो भी फैसला करेगी भारत सरकार उसके साथ है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हमने हज यात्रियों के आवेदन भी ले लिए हैं और इसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान नकवी ने कहा कि सऊदी अरब और भारत सरकार के बीच बेहतर रिश्ते हैं। संकट के समय में दोनों देश एक दूसरे की मदद करते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सऊदी अरब की सरकार ने हमारी मदद की है। हमने भी उनकी मदद की है।
जहां तक हज यात्रा का सवाल है, इसको लेकर अभी द्विपक्षीय समझौता नहीं हुआ है। हज यात्रा को लेकर अभी तक कोई कम्युनिकेशन वहां की सरकार से नहीं हुआ है। नकवी ने कहा कि पिछले साल हज यात्रा नहीं हुई थी। इस साल की हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब की सरकार अपने देश और पूरी दुनिया के लोगों के सेहत सलामती को लेकर जो फैसला लेगी वह हमें स्वीकार है।