एसडीएम के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नगर के नाज नर्सिंग होम और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नर्सिंग होम संचालक मौके से फरार हो गई। जबकि मौजूद स्टाफ कोई भी नर्सिंग होम का लाईसेंस सहित अभिलेख नही दिखा सका। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया। वहीं कार्रवाई से अन्य नर्सिंग होम संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार को एसडीएम गजेंद्र कुमार को सूचना मिली कि नगर स्थित नाज नर्सिंग होम एवं एक अल्ट्रासाउंउ सेंटर अवैध तरीके से संचालित है। जिसपर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा को साथ लेकर नाज नर्सिंग होम पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नर्सिंग होम संचालक मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद मिले स्टाफ से नर्सिंग होम का लाइसेंस एवं अभिलेख मांगे गये। लेकिन कोई भी अभिलेख नही दिखा सका। जिसके बाद मोहल्ला चक स्वार स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा गया। यहां अल्ट्रासाउंड संचालक द्वारा लाईसेंस दिखाया गया। लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर में अवश्यक निर्देश लिखे हुए नही पाये गये। जिसपर सीएचसी प्रभारी ने निर्देश पारदर्श्त करने के निर्देश दिये। अचानक हुई कार्रवाई से अन्य अवैध नर्सिंग होम संचालकों एंव अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि नाज नर्सिंग होम पर की गई छापामार कार्रवाई के दौरान कोई भी अभिलेख नहीं मिलेे। इस लिये नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि अगर नर्सिंग होम संचालक नोटिस का जवाब नही देती है तो उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।