फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ओपीडी में भिड़े दो युवक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार के बीच दो युवकों में कहासुनी हो गई। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि एक युवक बिना लाइन में लगे चिकित्सक के कक्ष में जाने लगा, जिस पर कतार में खड़े दूसरे युवक ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ओपीडी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को अलग कर र बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें