फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायत सचिव निलंबित, तीन प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार तहसील के तीन ग्राम पंचायतों दूंदावाला, पट्टीकला और नरपतनगर में अधोमानक कार्य कराए जाने और शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप में दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीनों प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। तीन ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने अन्य सभी ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की बड़ी ग्राम पंचायत माने जाने वाली नरपतनगर और दूंदावाला को शासन ने कुछ महीने नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। यहां अब नगर पंचायत कार्य कर रही है, लेकिन पिछले साल एक गुमनाम शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से नरपतनगर, दूंदावाला और पट्टीकलां ग्रामपंचायत में अधोमानक कार्य कराए जाने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एक कमेटी बनाकर कराई थी। कमेटी में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए कॉमर्शियल टैक्स विभाग एक अधिकारी को शामिल किया गया था। जांच आख्या में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विकास खंड की तीनों ग्राम पंचायतों दूंदावाला, पट्टीकलां एवं नरपतनगर में अधोमानक कार्य कराए गए हैं एवं शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने इन ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव जगतपाल सिंह और इलियास को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह बताया कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य में अनियमितता बरती गई है। इन तीन ग्राम पंचायतों में दो को भले ही नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन पिछले दिनों ग्राम पंचायत द्वारा वहां जो भी अधोमानक कार्य कराए गए हैं। उसमें कार्रवाई होगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच होगी। इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें