रामपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जल्द ही गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। पात्रों को जल्द से जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में नवंबर माह में सामूहिक विवाह होगा। इसके लिए विभाग की ओर से जरूरी तैयार की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दो हजार जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार, शासन की ओर से जोड़ों के विवाह के लिए बजट जारी किया गया था।
विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, गहने, और अन्य उपहार प्रदान किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत ऑनलाइन आवेदन विभाग की ओर से मांगे गए हैं।आवेदकों को आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी के अनुसार आवेदक जल्द से जल्द आवेदन करें।