फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य विभाग की टीम से मारपीट के मामले में दो को जेल भेजा

Sun, 18 Aug 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम पटवाई क्षेत्र में चेकिंग के लिए गई थी। इस दौरान टीम मदारपुर गांव में शकीक अहमद की पनीर निर्माण इकाई पर पहुंची। टीम ने पहुंचकर सैंपल के लिए कुछ दूध मांगा तो उन्होंने दूध देने से मना कर दिया था। विभाग के द्वारा कहने पर दूध विक्रेता ने अपनी कंट्री का दूध टीम के सामने जमीन पर धकेल दिया। जिसके बाद टीम के परिवार के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मौके से टीम को सुरक्षित वापस ले आई। कुछ देर बाद सूचना के बाद शाहाबाद एसडीएम सुनील कुमार भी जांच करने पहुंच गए। पटवाई पुलिस ने दूध विक्रेता शकील और रईस, नावेद और अली अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में शकील और रईस को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें