फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 2.58 करोड़ रुपये से बनेंगी दो सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास

Tue, 19 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ककरौआ और बीसरी में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 2.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन मार्गों से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और दूरी कम होगी।
विज्ञापन

विधायक ने ग्राम ककरौआ में मजिस्ट्रेट के बाग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज होते हुए आंबेडकर पार्क तक 1.49 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 85.40 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा बीसरी से मिश्रीनगर तक 3.4 किलोमीटर लंबे मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण पर 172.53 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण बरसात से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें