फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को जिले में निकले दो संक्रमित, सात लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आमने आए हैं। जबकि, सात लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। जिले में सक्रिय मामले 13 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 68 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह में अब तक 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें स्वार क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग और पुलिस लाइन निवासी एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें