फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टीम के लिए 36 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
किन्नौर जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित हुए खिलाड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर फुटबाल टीम के लिए रविवार को 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कल्पा स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला किन्नौर की टीम के के लिए रविवार को कल्पा में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

इसमें किन्नौर के 31 खिलाड़ियों और प्रदेश के अन्य जिलों के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला किन्नौर फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव श्याम कुमार नेगी ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप एक अगस्त शाम 4:00 बजे से कल्पा स्टेडियम में शुरू होगा। 10 अगस्त को टीम की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें