फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ईको कार और कंबाइन की टक्कर, चालक समेत दो की मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर शुक्रवार की सुबह सवा सात बजे कार और कंबाइन की टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक और एक किशोर की मौत हो गई और दो महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पांचों को बरेली रेफर कर दिया गया है। यह कारचोब का परिवार बरेली के केसरपुर गांव से अमरोहा पीलिया की दवा दिलाने जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरेली के भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी सगीर अहमद अपने भाई फकीर अहमद के साथ कारचोब का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे सगीर अहमद अपने 16 वर्षीय बेटे इमरान को पीलिया की दवा दिलवाने के लिए अपने मौसेरे भाई मोहर्रम अली के साथ उसकी मारुति ईको कार से अमरोहा जा रहे थे। कार में उनके अलावा अलावा आदिल और पत्नी समरीन तथा बड़े भाई फकीर अहमद और भाभी मुन्नी भी सवार थे। कार मोहर्रम अली चला रहे थे। रामपुर बाईपास पर सुबह करीब सवा सात बजे कार की चालक साइड सामने से आ रही कंबाइन से टकरा गई, जिसमें कार चालक मोहर्रम अली (34) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान (16) को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे में कार में सवार सगीर अहमद, मुन्नी, समरीन, फकीर अहमद और आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल लाइंस पुलिस ने घायल पांचों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से पांचों को उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें