फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज क्षेत्र में हुए हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल बाईपास पर दोपहर को बाइक सवार पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छह माह की बेटी और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता, पुत्र और एक पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव निवासी कासिम अली पत्नी फरजाना, चार साल के बेटे अम्माद, छह साल की बेटी आलिया और छह माह बेटी ईनायत खातूून के साथ बाइक पर सवार होकर जौहर मुरसेना जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी बाइक सवार गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छह माह की बच्ची को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, फरजाना को मुरादाबाद में मृत घोषित कर दिया। कासिम अली, उसके एक बेटे और एक बेटी की हालत गंभीर होने पर तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें