कोतवाली क्षेत्र के अगल-अलग क्षेत्रों में करंट की चपेट से आने से एक अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसों से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी चंद्रपाल अपनी बकरियों और भेंड़ों के चारे के लिए मिलक-बिलासपुर रोड पर खड़े हुए एक पेड़ पर पत्तों को काटने के लिए चढ़ा था।
पेड़ के पास से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर हैं। इस बीच कटी टहनी हाईटेंशन लाइन पर जाकर फंस गई और करंट टहनी के जरिए पेड़ तक पहुंच गया और चंद्रपाल की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे हुए हादसे की परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी। रोड से गांव के लोग कुछ निकले। तब पेड़ पर चंद्रपाल को चिपके हुए देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली। पेड़ पर लटके चंद्रपाल को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर बमुश्किल उतारा।
हादसे पर मिलक-बिलासपुर रोड पर जमा भीड़ के कारण जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते पर जमा भीड़ कोे हटाया। पुलिस ने चंद्रपाल को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी अनिल कुमार (22) घर पर घरेलू काम निपटा रहा था। अनिल वेल्डिंग का कार्य कर था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से बालू में अनिल को कई घंटे दबाए रखा ,लेकिन वह जीवित नहीं हो पाया। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।