फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दो की जान गई: कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ंत, मिलक नौखरीद पुल पर हुआ हादसा, हाईवे पर जाम

Sat, 21 Jun 2025 08:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के मिलक में हुए सड़क हादसे में काशीपुर निवासी दो युवकों की माैत हो गई। हाईवे पर हुई घटना के बाद माैके पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
रामपुर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे पर मिलक नौखरीद पुल के ऊपर इनोवा कार और धान की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा में सवार काशीपुर निवासी दिलबाग सिंह तथा जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान दोनों मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे इनोवा कार काशीपुर की ओर जा रही थी। मिलक नौखरीद पुल के पास सामने से आ रही धान की बोरियां लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार काशीपुर निवासी दिलबाग सिंह तथा जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी वाहन से काशीपुर के अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

जाम लगने से ट्रैफिक किया डायवर्ट

हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर जल्द ही सामान्य कर दिया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें