रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3105 हो गई है। जिले में सोमवार को कोविड-19 के 218 सैंपल लिए गए थे। इसमें 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिले से 100 सैंपल आईजीएमसी शिमला जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 63 रह गई है। जिले में अभी तक कोरोना के कुल 53205 सैंपल लिए जा चुके हैं।
इसमें से 49900 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक कुल 3205 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 37 रोगियों की मौत हो चुकी है।