फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कर्मी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली कर्मी की सुपारी लेकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी के साथ ही हत्या के लिए दी गई सुपारी की राशि में से बची हुए रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रेम संबंध में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र की है। नाहिद बिजलीघर निवासी खौद बिजलीघर में तैनात कुली लाइनमैन राजीव कुमार की लाश धमोरा के जंगल से बरामद करते हुए इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने राजीव की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सीमा और उसके तहेरे देवर राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि सीमा और राहुल के बीच प्रेम संबंध थे। इन संबंधो में आडे़ बनने पर सीमा ने राहुल के माध्यम से तीन लोगों को 1.60 लाख रुपये की सुपारी देकर राजीव की हत्या करा दी थी। पुलिस ने उस वक्त एक सुपारी किलर को भी पकड़ा था। पुुलिस को इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश थी। पुलिस ने अब इस मामले में शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी अरूण पुत्र देवेंद्र और रवि पुत्र खानचंद को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी के मुताबिक पुलिस ने हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त रस्सी, मृतक का मोबाईल फोन व पर्स के जले अवशेष बरामद किए हैंं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से राजीव की हत्या की सुपारी के लिए ली गयी धनराशी में से 27000 रुपये बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें