फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटा अलीनगर निवासी रमेश साहनी शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं ग्राम हजरतपुर निवासी फुरकान की बाइक में भी रिंग रोड पर रात करीब दस बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फुरकान भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। घटना की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ हर्षिता सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें