सैदनगर। आठ दिन पहले घर से गायब हुईं दो युवतियां लौट आईं हैं। एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जबकि दूसरी युवती ने बताया कि रिश्तेदारी में गई थी और अब वह अपने परिजनों के पास जाना चाहती है।
घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़ी हुई है। गांव निवासी एक युवती 10 दिन पहले जबकि दूसरी युवती चार दिन पहले अपने घर से गायब हो गई थी। तलाश करने पर भी दोनों युवती नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सोमवार को एक युवती अपने प्रेमी के साथ पहुंची। इस दौरान युवती ने कोर्ट मैरिज और अपनी उम्र के दस्तावेज पुलिस को दिखाएं। जबकि दूसरी युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में चली गई थी। अपने बयान दर्ज कराने के बाद एक युवती अपने प्रेमी जबकि दूसरी युवती अपने परिजनों के साथ चली गई।संवाद