फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेत से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दढ़ियाल क्षेत्र में रेत से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच चालक मौके से भाग गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि एआरटीओ की चेकिंग से घबराकर चालक ने डंपर को दौड़ा दिया और अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी, जबकि एआरटीओ ने चेकिंग की बात से ही इन्कार किया है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की रात 11 बजे सरकथल गांव के पास हुआ। गांव के पास तेज गति से आते डंपर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार टंडोला निवासी कार चालक असद (24) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी शाहनूर व मुस्तकीम घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद शाहनू (24) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि शाहनूर और घायल मुस्तकीम दोनों दोस्त है और इनका एक दूसरा दोस्त अरमान नागालैंड में कार्य करता है। वह वहां बीमार हो गया था, जिसे लेने के लिए दोनों पहले दिल्ली ओर वहां से नागालैंड जाने वाले थे। लेकिन, इससे पहले ही हादसा हो गया। शाहनूर चार भाइयों में से एक था और केरल में हेयर कटिंग का काम करता था। उसका बड़ा भाई शाहनवाज सऊदी अरब में इसी पेशे से जुड़ा है। असद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता और भाई सऊदी अरब में कार्यरत हैं, जबकि परिवार में तीन बहनें हैं।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि एआरटीओ की सघन चेकिंग के दौरान खनन वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग से बचने के लिए वाहन जल्दबाजी में तेज रफ्तार से दौड़ाए जाने लगे। इसी दौरान एआरटीओ ने वाहन का पीछा किए जाने से हालात और बिगड़ गए और हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। देर शाम दोनों का दफन कर दिया गया।
थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि अभी इस मामले की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है,जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।

-
शनिवार रात दढ़ियाल क्षेत्र में खनन से लदी किसी भी गाड़ी की चेकिंग परिवहन विभाग द्वारा नहीं की गई थी। यदि किसी को कुछ शक है तो वह सीसीटीटी फुटेज भी चेक करा सकते हैं।
विज्ञापन

राजेश श्रीवास्तव एआरटीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें