फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवजात की मौत के तीन माह बाद दो अस्पताल कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। तीन महीने पहले अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने दो स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना बीती 20 मई को पटवाई के मिलक रोड स्थित एक अवैध अस्पताल में हुई थी। ऐचोरा गांव निवासी मनोज के बच्चे की जन्म के आठ दिन बाद मौत हो गई थी। मनोज ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा भी किया था। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को लालपुर पट्टी गांव निवासी स्वराज और किरमचा गांव निवासी अतीक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें