स्वार। क्षेत्र के खौदकलां गांव में बंदरों ने घर के आंगन में पढ़ रही दो लड़कियों पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान लड़कियां घायल हो गईं।
कोतवाली क्षेत्र के खौदकलां गांव निवासी सईद खां के घर में पड़ोस की कुछ लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे दिलशाद की 14 वर्षीय बेटी गुड़िया और अख्तर की 15 वर्षीय बेटी इकरा घर के आंगन में पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ रही थीं। इसी दौरान कुछ बंदर अचानक आ गए और बालिकाओं पर झपट पड़े। बालिकाओं की चीख निकल गई, जिसे सुनकर सईद खां की पत्नी समेत अन्य लोग डंडे लेकर आ गए। इन लोगों ने बंदरों को भगा दिया।